Skip to product information
1 of 11

My Store

शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति पूजा

शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति पूजा

Regular price Rs. 791.00
Regular price Rs. 1,699.00 Sale price Rs. 791.00
Sale Sold out
Taxes included.

पूजा के लाभ

उन्नति और सफलता:
शनि दोष की शांति के बाद शनि देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में उन्नति और कार्यों में सफलता आने लगती है। इस पूजा से शनि देव प्रसन्न होकर मनचाहा आशीर्वाद देते हैं, जो नौकरी और व्यवसाय में उन्नति का कारण बनता है।

शनि महादशा में शुभ परिणाम:
यदि आपकी कुंडली में शनि की महादशा चल रही है, तो आप नौकरी, व्यापार, या रिश्तों की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। शनि शांति महायज्ञ से शनिदेव की कृपा मिलती है, जिससे मन की शांति और समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

साढ़े साती या शनि दोष से मुक्ति:
साढ़े साती के सात वर्षों में व्यक्ति को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पूजा से साढ़े साती या कुंडली में शनि दोष के कारण होने वाली रुकावटों और असफलताओं से छुटकारा मिलता है।

बीमारी और अकाल मृत्यु से रक्षा:
शनि शांति महायज्ञ से व्यक्ति को लंबी बीमारी से बचाव का लाभ मिलता है। यह पूजा कुंडली में दुर्घटना या अकाल मृत्यु के दोष को भी दूर करती है, जिससे व्यक्ति आत्मविश्वासी बनता है और समस्याओं का समाधान होता है।

 

हमारे से पूजा करवाने के लाभ:

  • लाइव पूजा सुविधा: यजमान अपनी पूजा का संकल्प और मंत्र जाप पंडित जी के साथ-साथ बोल सकते हैं।
  • विशेष शनि अभिषेक: इस पूजा में विशेष रूप से भगवान शनि महाराज का तेल से अभिषेक किया जाएगा, जो शनि दोष और साढ़ेसाती के बुरे प्रभावों को दूर करने का सबसे प्रभावी उपाय है।
  • पूर्ण विधि-विधान से पूजा: अनुभवी पंडितों एवं आचार्यो द्वारा शास्त्रोक्त विधि से पूजा संपन्न।
  • आसानी से सहभागिता: आप घर बैठे लाइव पूजा में भाग लेकर पूरा लाभ उठा सकते हैं।
  • विश्वास और प्रमाणिकता: प्राचीन श्री नवग्रह मंदिर खरगोन के सिद्ध देवस्थान से सीधा जुड़ाव।
  • आध्यात्मिक शांति: सभी दोषों से मुक्ति और मानसिक शांति का अनुभव।

 

मंदिर की जानकारी

श्री नवग्रह मंदिर, मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कुंदा नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन एवं महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। आगे पढ़े

हर शनिवार को यहाँ भगवान शनि की विशेष महापूजा अर्चना की जाती है। इस मंदिर में न केवल प्रदेश से बल्कि देश और विदेश से भी भक्त आते हैं, जो नवग्रहों की आराधना के साथ-साथ मां बगलामुखी देवी की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहाँ विधिपूर्वक पूजा करने से सभी ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। श्री नवग्रह मंदिर अपने अद्भुत और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रसिद्ध है, जो भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव कराता है।

 

शनि शांति पूजा के बारे में

शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति के लिए प्राचीन श्री नवग्रह मंदिर, खरगोन में आयोजित शनि शांति पूजा में भाग लें। शनि देव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है, जो जीवन में कष्ट और कार्यक्षेत्र की बाधाओं के मुख्य कारक हो सकते हैं। वर्तमान में मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़े साती और कर्क व वृश्चिक राशि पर ढैय्या का प्रभाव है। शनि कुंभ राशि में स्थित होकर मेष व सिंह राशियों पर अपनी दृष्टि डाल रहे हैं। इस पूजा से शनि की अशुभ दृष्टि का प्रभाव कम होता है और जीवन की समस्याएं, जैसे विलंब, पारिवारिक कलह और अनचाही हानि, दूर हो सकती हैं। शनि देव की कृपा पाने और जीवन को सुखमय बनाने के लिए इस पूजा का विशेष महत्व है।

View full details